मतदान 13 को, मतगणना 15 अक्टूबर को
बस्ती। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एंव नगरीय निकाय) ने बताया है कि नगर पंचायत गायघाट, वार्ड संख्या-07 बाबा चेतनदास नगर जो महिला के लिए आरक्षित है के रिक्त पद का उप निर्वाचन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विर्निदिष्ट समयसारिणी के अनुसार मतदान दिनॉक 13 अक्टूॅबर 2026 मंगलवार को प्रातः 07 से सायं 05 बजे तक होगा। उन्होने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्त अवधि दिनॉक 18 से 24 सितम्बर 2026 पूर्वान्ह 11 से 03 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 25 सितम्बर पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक, अभ्यर्थन वापसी 28 सितम्बर पूर्वान्ह 11 से 03 बजे तक, प्रतीक आवंटन 29 सितम्बर पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक, मतगणना का दिनॉक 15 अक्टूॅबर प्रातः 08 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि उप निर्वाचन में नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री तथा नामांकन पत्रों को प्राप्त करने, जॉच तथा नाम वापसी व प्रतीक आवंटन की कार्यवाही संबंधित निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा तहसील बस्ती सदर स्थित न्यायालय नायब तहसीलदार कुदरहॉ कार्यालय में की जायेंगी और मतदान संबंधी वार्ड के निर्धारित मतदान स्थल पर व मतगणना तहसील मुख्यालय के तहसील बस्ती सदर स्थित न्यायालय नायब तहसीलदार कुदरहॉ कक्ष में करायी जायेंगी। उप निर्वाचन के दौरान समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
जनपद में स्थित नगर पंचायत गायघाट के वार्ड संख्या-07 बाबा चेतनदास नगर के रिक्त सदस्य पद के उप निर्वाचन कराया जाना है। उक्त जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एंव नगरीय निकाय) ने बताया है कि जिला युवा कल्याण अधिकारी आर०पी० सिंह, (मोबाइल नं0 9451307350) को निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) राज नारायन शुक्ला, (मोबाइल नं० 7408232689) को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होने बताया कि नियुक्ति अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का संलग्न अधिसूचना के कार्यक्रमानुसार निर्वहन नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतगणना की समाप्ति तक सम्पादित करते रहेगें तथा नियुक्त स्थान पर समय से पहुँचना सुनिश्चित करेगें। सहायक निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी के नियन्त्रण एवं मार्ग दर्शन में निर्वाचन एवं तत्संबधी कार्य करेगें।
बस्ती जिले के नगर पंचायत गायघाट के वार्ड नं0 7 के रिक्त सदस्य पद के उपचुनाव की तिथियां घोषित
0
September 16, 2026
Tags
