सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता एवं प्रतिभाग किए बच्चों को गणतंत्र दिवस पर किया गया पुरस्कृत

0 साँची  वाणी

बस्ती। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता एवं प्रतिभाग किए बच्चों को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया गया। कम्पोजिट विद्यालय, चंगेरा मंगेरा, विकास खण्ड-सेमरियावॉ, संतकबीर नगर, उ.प्र. के परिसर में विगत 23 जनवरी 2026 को ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान, 1614, आवास-विकास कालोनी, कटरा, बस्ती द्वारा कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता एवं भाग लिए बच्चों को आज 77वें गणतंत्र दिवस के दिन विद्यालय प्रागंण में संस्था की अध्यक्ष आरती जायसवाल के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
   प्रतियोगिता में कक्षा 8 के कृष्णा प्रथम, निखिल द्वितीय, काजल तृतीय, बेबी चतुर्थ, बबली पांचवां, सोनी 1 छठा, सोनी 2 नें सातवां स्थान प्राप्त किया।
   कक्षा 7 में विनय प्रथम,दिशा द्वितीय,सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
   कक्षा 6 में अंश प्रथम, प्रियांशु द्वितीय,अंशिका तृतीय, शिवा चतुर्थ, सचिन ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
   कक्षा 5 में अखिलेश प्रथम, शिखा द्वितीय, हर्ष तृतीय, आदिल चतुर्थ, अंकिता नें पांचवां स्थान प्राप्त किया।
   कक्षा 4 में स्वरा प्रथम, प्रिया द्वितीय, आरूचि तृतीय, अल्फेश चतुर्थ, अंकिता नें पांचवां स्थान प्राप्त किया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष सिंह खण्ड शिक्षाधिकारी, सेमरियावॉ, जनपद संतकबीर नगर को विद्यालय प्रधानाध्यापक जय प्रकाश पंकज नें बैज लगाकर स्वागत किया।
   कार्यक्रम में जय यादव ,सहायक अध्यापक पू.मा .विद्यालय, कलवारी, बहादुरपुर, बस्ती एवं राजेश कुमार गिरी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, पड़ेरिया चेत सिंह, सल्टौवा, बस्ती नें अपनों गीतों से बच्चों एवं अभिभावकों के साथ ही अतिथियों का मन मोह लिया। विधालय के विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान शेष नाथ यादव ने उपस्थित सभी बच्चों को अपना आर्शीवाद प्रदान किया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कुमार जायसवाल, आजीवन सदस्य रेड क्रॉस सोसाइटीज, बस्ती, मो0 अशरफ, प्रधानाध्यापक असनरा, सेमरियावां,  अजीत सिंह, सभ्या मिश्रा, स्मिता श्रीवास्तव, माला श्रीवास्तव (अध्यापक), कुसुम कला, शीला (शिक्षा मित्र), अखण्ड जायसवाल एवं आंगनबाड़ी कर्मचारी सहित अभिभावक एवं बच्चें उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे