लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात गायिका श्रीमती आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा जी की सुरीली आवाज ने संगीत जगत को समृद्ध किया। उन्होंने 08 दशक से अधिक समय तक संगीत के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया। आशा भोसले जी के प्रशंसक भारत में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में हैं। उनके गीत सुर साधकों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। आशा भोसले जी के संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत किया गया था। उनके निधन से संगीत जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
