विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत स्टेशन अधीक्षक ने दिलायी पर्यावरण शपथ

0 साँची  वाणी


बस्ती। बस्ती रेलवे स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद बस्ती द्वारा रेलवे कर्मचारी, यात्रियों, कुलियों, खान पान विक्रेताओं, निविदा सफाई मित्रों को पर्यावरण शपथ दिलाई गई। सभी यात्रियों से अपील की गई की अपनी अपनी की बोतल साथ रखें।
        इस अवसर पर रेलवे के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मो. मुसक्किर ने रेलवे कर्मचारियों को क्लाइमेट एक्शन, बेस्ट मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबल प्रैक्टिस के बारे में बताया।
        यात्रियों में जन जागरूकता लाने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें ‘पेड़ लगाए-जीवन बचाएं‘ एवं ‘अपनी पानी की बोतल यात्रा के दौरान साथ रखें’ जैसे नारों का उद्घोष किया गया। सभी यात्रियों से अपील की गई की पुनः प्रयोग आने वाली पानी की बोतल ही प्रयोग करें।
        इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हरिशंकर, स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद, मिर्जा रशीद बेग पोस्ट कमांडर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे