अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट-टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

0 साँची  वाणी
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला, इसी दिशा में कंपनी द्वारा निरंतर सामाजिक विकास के विभिन्न कार्यक्रम संचालित
अम्बेडकर नगर । अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट- टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, फतेहपुर कनोढा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 110 से अधिक छात्र-छात्राओं को बैग, पानी की बोत्तले, कॉपी, पेंसिल बॉक्स, पेंसिल, रबर, शार्पनर तथा अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री प्रदान की गई । कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना है। 
     अल्ट्राटेक सीमेंट का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और इसी दिशा में कंपनी निरंतर सामाजिक विकास के विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
     ग्राम प्रधान आज़ाद कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश वर्मा एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है तथा वे शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक और प्रेरित होते हैं।
    एच आर हैड करुणा करण तिवारी ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी
     ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण मदन लाल, अमिता वर्मा, उषा वर्मा, सुरेश देवी वर्मा, ग्रामवासी एवं अल्ट्राटेक सीमेंट, टांडा सीमेंट वर्क्स के अधिकारी अवधेश राय, सुदीप पाण्डेय, सनातन कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे