सराहनीय कार्य पर एसपी प्राची सिंह ने पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

0 साँची  वाणी


अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह  द्वारा उत्कृष्ट पुलिस सेवा, मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने पर थाना अहिरौली में तैनात पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

      उल्लेखनीय है कि दिनांक 31.07.2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ तमसा नदी के किनारे संदिग्ध अवस्था में घूम रही है। पीआरवी 2 पर तैनात का0 धीरज सिंह व का0 मानवेन्द्र पाल द्वारा सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम थाना अहिरौली से समन्वय स्थापित कर तत्काल मौके पर पहुँचे और महिला तथा दोनों बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लिया। पूछताछ एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर महिला की पहचान की गई। महिला की मानसिक स्थिति सामान्य न होने के बावजूद पुलिस टीम ने धैर्य एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसके परिजनों का पता लगाया तथा थाना इनायतनगर के माध्यम से तत्काल सूचना दी। महिला एवं दोनों बच्चों के भोजन की व्यवस्था कराई गई तथा परिजनों के आने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

     इस सराहनीय कार्य में मिशन शक्ति थाना अहिरौली पर तैनात उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार, आरक्षी अर्जुन राजभर, आरक्षी पवन चौहान, महिला आरक्षी उज्ज्वला सिंह,महिला आरक्षी अनुष्का पाल व पीआरवी पर तैनात आरक्षी धीरज सिंह,आरक्षी मानवेंद्र पाल द्वारा प्रदर्शित त्वरित कार्रवाई, मानवीय संवेदनशीलता एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवा की भावना की प्रशंसा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे