उत्तम से सर्वोत्तम और निरोगी से योगी की साधना है योग- राज्य प्रभारी दुर्गेश सिंह

0 साँची  वाणी


प्राणायाम से शरीर और मन की अशुद्धियों का नाश होता
है -योगी दुर्गेश सिंह

बस्ती। पतंजलि योग समिति बस्ती के दौरे पर आये योगी दुर्गेश सिंह राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश ने भोर में ही जिले की योग कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय इण्टर कालेज बस्ती में चल रही योग कक्षा का निरीक्षण किया तत्पश्चात हरिद्वार मुख्यालय से प्राप्त दिशानिर्देशों से पदाधिकारों को अवगत कराते हुए उसके क्रियान्वयन की सफल योजना पर कार्य करने का सुझाव दिया। 

     इससे पूर्व साधकों को योगाभ्यास कराते हुए उन्होंने बताया कि यौगिक क्रियाओं को जब नियमपूर्वक, साँसों के साथ और सामर्थ्य के अनुसार करते हैं तब इसका पूरा लाभ मिलता है। प्राणायाम से शरीर और मन की अशुद्धियों का नाश होता है जिससे जीवन का कायाकल्प होता है। इस अवसर पर उन्होंने साधकों को आयु, सामर्थ्य और अपने शरीर के रोग के अनुसार योगाभ्यास करने की सलाह दी। बताया कि सर्वप्रथम हमें शरीर को योग से निरोगी बनाना है तभी हम योगी बन सकेंगे। इस अवसर पर राज रतन सेन सिंह राज्य कार्यकारिणी सदस्य भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती मंडल ने कहा कि जन जन को स्वस्थ बनाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है इसके लिए योग शिक्षक गांव गांव जाकर जनजागरुकता कर रहे हैं।

    इस अवसर पर आजीवन सदस्य राजेश श्रीवास्तव कैलाशी ने लोगों से नियमित योग करने का अनुरोध करते हुए अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने की सलाह दी। ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने मुख्यालय के निर्देशों को ब्लॉक स्तर पर क्रियान्वित कराने के लिए योग शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया। 

     कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष चन्द्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति, डॉ वीरेन्द्र त्रिपाठी महामंत्री पतंजलि योग समिति बस्ती, नवल किशोर चौधरी कोषाध्यक्ष भारत स्वाभिमान समिति बस्ती, गरुण ध्वज पाण्डेय योगाचार्य, योग शिक्षक राम अचल चौरसिया, जवाहर लाल, हसनैन रिजवी, दीनानाथ शुक्ल, सुरेन्द्र शर्मा, श्रवण कुमार, शशि, भानु बाबू, प्रमोद कुमार गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे