बस्ती जिले के दीक्षापार गांव निवासी आदित्य शुक्ल की टीम को मिला पदक व एक लाख रूपये का पुरस्कार

0 साँची  वाणी

इंटरनेशनल स्तर पर दिल्ली में आयोजित क्राइस्ट ला इंटरनेशनल मूट कोर्ट कंपटीशन विषय ‘ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव’ के विषय में सार्थक तर्क
बस्ती। जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम दीक्षापार निवासी आदित्य शुक्ल ने इंटरनेशनल स्तर पर दिल्ली में आयोजित  क्राइस्ट ला इंटरनेशनल मूट कोर्ट कंपटीशन विषय ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के विषय में सार्थक तर्क प्रस्तुत करने पर उनकी टीम को विजेता पदक के साथ एक लाख रुपए का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने प्रतिभाग किया। कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद आठ टीमों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया था । तत्पश्चात आदित्य शुक्ल के नेतृत्व में टीम को प्रथम विजेता घोषित किया गया।
      बताते चलें कि क्लैट के माध्यम से विभिन्न नेशनल यूनिवर्सिटी में एलएलबी में अध्यनरत छात्रों में क्राइस्ट ला इंटरनेशनल मूट कोर्ट कंपटीशन विषय अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर कराया गया था। जिसमें अधिकांश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। प्रारंभिक स्तर पर ऑनलाइन कंपटीशन कराया गया था। तत्पश्चात परिणाम की घोषणा के आधार पर आठ टीमों का चयन किया गया। और सभी विजेता टीमों को दिल्ली में आमंत्रित किया गया। आमंत्रण के दौरान नेशनल लॉ कॉलेज उड़ीसा की तरफ से बस्ती जनपद के ग्राम दीक्षापार निवासी आदित्य शुक्ल पुत्र उमाकांत शुक्ल कों इंटरनेशनल लां के मुद्दे पर तथ्यपरक सार्थक तर्क प्रस्तुत करने पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। इसके पहले भी आदित्य शुक्ल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई कंपटीशन जीत चुके हैं। तथा इन्हें इनाम भी मिल चुका है।
    आदित्य शुक्ल के पिता उमाकांत शुक्ल व माता प्रकाशिनी शुक्ल परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। विजेता टीम में अमितांशु राठ ,व स्वास्तिक गुप्ता भी शामिल है। आदित्य शुक्ल की हाई स्कूल की शिक्षा सेंट बेसिल स्कूल से हुई है और और क्लैट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत वर्ष 2024 में नेशनल लां यूनिवर्सिटी उड़ीसा में प्रवेश हुआ है।
    राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, मंत्री बालकृष्ण ओझा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव बनकटी ब्लाक अध्यक्ष सुरेश गौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हृदय विकास पांडे, अशोक पांडे सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया और बच्चे की उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे