संतकबीरनगर। संतकबीरनगर में आपसी मतभेद के कारण अलग होने की कगार पर पहुंचे दो परिवारों को आपसी समझाइश और मध्यस्थता के माध्यम से पुनः एकजुट कर सराहनीय कार्य किया गया।
जानकारी के अनुसार, मीडिएटर काजी मुनीर तथा सचिव सुश्री अनन्या शाह के प्रयासों से दोनों परिवारों के बीच चल रहे विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक समझाया गया, जिसके बाद वे अपने मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने के लिए सहमत हो गए। समझौते के उपरांत दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के प्रति विश्वास व्यक्त किया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।
इस सफल मध्यस्थता की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
.jpeg)