चन्दन त्रिपाठी ने बढ़ाया गांव का मान, जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन से क्षेत्र में हर्ष

0 साँची  वाणी

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम ऐंठी निवासी चन्दन त्रिपाठी पुत्र रमाकांत तिवारी ने जूनियर असिस्टेंट 5512 के चयन में सफलता हासिल कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने चन्दन त्रिपाठी को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    चन्दन त्रिपाठी की सफलता को क्षेत्र के लोगों ने मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत और निरंतर प्रयास से यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में उत्साह का माहौल है।
    अपनी सफलता पर चन्दन त्रिपाठी ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के निरंतर सहयोग, आशीर्वाद और गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन ने उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत, धैर्य और निरंतर प्रयास बेहद जरूरी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे