इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में चयनित हुई शुभी, बढ़ाया क्षेत्र का मान

0 साँची  वाणी

बस्ती। शुभी श्रीवास्तव का चयन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर), बहरामपुर में हुआ है। शुभी ब्रह्मदेव इन्द्रमती त्रिपाठी महिला पीजी कॉलेज हर्रैया की बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। उसने महाविद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक, शिक्षक एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
   महाविद्यालय के प्रबंधक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने शुभी श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिणाम है। उन्होंने कहा कि किसी छात्र की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि वह शिक्षण संस्थान सहित पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बनती है। शुभी ने अपनी सफलता से महाविद्यालय की अन्य छात्राओं के सामने एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में विज्ञान एवं शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगी।
    बाल कल्याण समिति, बस्ती के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र तथा महाविद्यालय की प्राध्यापिका ज्योतिमा तिवारी एवं प्राध्यापक प्रद्युम्न उपाध्याय, संस्कृति पाण्डेय, प्रभाकर, दीपक यादव और निखिल ने भी शुभी श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय परिवार ने शुभी श्रीवास्तव एवं उनके पिता अजय कुमार श्रीवास्तव को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि छात्रा की सफलता पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
    विश्वास व्यक्त किया गया कि शुभी आगे भी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर अपने परिवार, महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे