यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की जिला इकाई बस्ती का हुआ गठन- Basti district unit of UP Working Journalists Union was formed.

0 साँची  वाणी

चन्द्र प्रकाश शर्मा अध्यक्ष एवं पवन वर्मा महामंत्री बनाये गये
संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और विस्तारशील बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा 

बस्ती। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी के निर्देशन में जिला इकाई बस्ती की बैठक  12 दिसंबर  को न्याय मार्ग स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शिवराज सिंह ने किया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया और निम्न पदाधिकारियों का चयन हुआ। जिसमें अध्यक्ष-चंद्र प्रकाश शर्मा, संपादक बस्ती मेरी बस्ती, महामंत्री-पवन वर्मा, संवाददाता हिंदी खबर, उपाध्यक्ष के दो पदों पर-अश्वनी शुक्ल, संपादक विलेज लिंक एवं जयप्रकाश यादव, संपादक अन्नदाता खेतिहर। कोषाध्यक्ष- अब्दुल रहीम (साहिल न्यूज), संपादक बस्ती टुडे। संप्रेक्षक- वीर कुमार त्रिपाठी, मंडल ब्यूरो प्रमुख दैनिक अवध नगरी। संगठन मंत्री-सर्वेश श्रीवास्तव, संपादक साँची वाणी का चयन हुआ।

इसके साथ ही संरक्षक पद पर वरिष्ठ पत्रकार शिवराज सिंह एवं लीगल एडवाइजर के रूप में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ राम अवध भट्ट का चयन किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में संजीव चौधरी, संवाददाता टीवी 27, कृष्ण चंद्र शुक्ला, संवाददाता विलेज लिंक, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, संपादक आवर कंट्री, दयाशंकर सिंह, संवाददाता बस्ती गौरव, ज्ञान प्रकाश दुबे, संवाददाता कलम द ग्रेट का चयन किया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं यूनियन के सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और विस्तारशील बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। यूनियन की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए और भविष्य की रूपरेखा पर विचार रखा गया।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र पांडेय हिंदुस्तान, संजय विश्वकर्मा दैनिक जागरण,मनीष उपाध्याय,उमेश चंद्र मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन महामंत्री पवन वर्मा ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे