बस्ती। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात् जिलाधिकारी ने आदर्श नगर पंचायत रूधौली में स्थापित अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरा में ठहरने वाले निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने रैन बसेरा में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय तथा ठंड से बचाव के लिए कंबल एवं बिस्तर की उपलब्धता ठीक पाया। साथ ही साथ उन्होने संबंधित को समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराने हेतु तत्काल निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने ईओ नगरपंचायत को निर्देशित किया कि रैन बसेरा में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत रूधौली में अस्थाई रैन बसेरा का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
0
December 20, 2025
Tags
.jpeg)