समाधान दिवस में आये शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व ससमय निस्तारण करायें अधिकारीगण-जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना

0 साँची  वाणी

थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें- पुलिस अधीक्षक
बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रूधौली में सम्पन्न हुआ।
   सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने और स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण व ससमय समस्याओं का निस्तारण करें।
   पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने भी सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें। उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 33, पुलिस 05, विकास 03, विद्युत 04, पूर्ति विभाग 02, उप निबंधक, नहर, वन व नगर पंचायत के 1-1 मामलें आये।
     सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीएचओ अरूण कुमार त्रिपाठी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे