जौनपुर में 25 से 27 दिसम्बर को आयोजित होगी उत्तर प्रदेशीय सीनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता
क्रीडाधिकारी, उपक्रीडाधिकारी व सचिव सहित अनेक लोगों ने दी शुभकामनाएं
बस्ती। खेल निदेशालय उ.प्र. द्वारा जनपद जौनपुर में दिनांक 25, 26, एवं 27 दिसम्बर को आयोजित उत्तर प्रदेशीय सीनियर बालिका खो खो प्रतियोगिता में भाग लेनें हेतु बस्ती मण्डल की बालिका खो खो टीम का चयन उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद जायसवाल एवं खो खो संघ, बस्ती के सचिव संतोष कुमार जायसवाल की देख रेख में किया गया।
खिलाड़ियों के नाम अमीषा वर्मा, प्रियंका, दीपिका यादव, नन्दनी यादव, चांदनी, संध्या, खुशी वर्मा, भार्गवी सिंह, अर्तिका मिश्रा, अंशिका, प्रियांशी, सावित्री, सरिता, श्रृद्धि, नन्दनी राजभर सहित कुल 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनके उज्जवल भविष्य की दिलीप कुमार क्रीड़ाधिकारी बस्ती, आशुतोष पाण्डेय, लिपिक सहित संघ के अध्यक्ष राम जी पाण्डेय, महामंत्री रमाकांत शुक्ल, संगठन मंत्री अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, सुरजीत कुमार, कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एडवोकेट सहित समस्त पदाधिकारियों नें शुभकामनां की।
.jpeg)