महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाई गई भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती

0 साँची  वाणी

अम्बेडकर नगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के व्याख्यान कक्ष में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक धूम धाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित पटेल, चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. प्रमोद यादव और अन्य संकाय सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डा. पंकज विभागाध्यक्ष चर्म एवं गुप्त रोग ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की कल्चरल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ.पूनम यादव और उनके सहयोगियों के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे