बेहतर प्रदर्शन के बदौलत रेड हाउस ने जीता ओवर ऑल चैंपियन का खिताब- Red House won the overall champion title after a strong performance.

0 साँची  वाणी
एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में चल रही दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन,
विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी, मेडल्स और प्रशस्ति पत्र देकर  किया गया सम्मानित
संतकबीरनगर। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में चल रही दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को सफल समापन हुआ। अपने जज्बे, संघर्ष और बेहतर प्रदर्शन की बदौलत रेड हाउस की टीम ने ओवर ऑल चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
    एथेलेटिक्स से लेकर वालीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, क्रिकेट, टैग ऑफ वॉर आदि प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह के चीफ गेस्ट खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी, राजन इंटरनेशनल एकेडमी बस्ती की मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी, असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय ने संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी, मेडल्स और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा, ग्रामीण अंचल में स्थित इस संस्थान के नौनिहालों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के शिक्षक शिक्षिकाओं ने जिस तन्मयता से इन नौनिहालों के टेलेंट को निखारने का प्रयास किया है वह प्रशंसनीय है। एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी ने कहा, संस्थान के टीचर्स लगातार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील हैं। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने पाल्यो के कैरियर को बुलंदी की ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए टीचर्स के प्रयासों को आगे बढ़ाने में अपना भी योगदान दें। राजन इंटरनेशनल एकेडमी की एमडी शिखा चतुर्वेदी ने कहा, छात्रों के साथ ही छात्राओं ने भी जिस उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वह प्रशंसनीय है।
    इस अवसर पर सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी, वेद प्रकाश पांडेय, मायाराम पाठक, भाजपा नेता अभियनंद सिंह, युवा नेता निहालचंद पांडे, अजय मिश्र, रत्नेश मिश्र, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा नंद मिश्र, अजय राय, एसएन शुक्ला, महेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र चौरसिया और अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के बाद प्रबंधतंत्र ने सभी टीचर्स, वाहन चालक, सह चालक, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को भी सम्मानित किया।
 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे