23 जनवरी सायंकाल 6.00 बजे शहर में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का होगा आयोजन

0 साँची  वाणी

वृहद हवाई हमले से बचाव हेतु इस मॉकड्रिल का किया जा रहा है आयोजन -डीएम
जनपद के समस्त नागरिकों से नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत आयोजित इस अभ्यास में सहयोग की अपील
निर्धारित समय में अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों की सभी बाहरी एवं भीतरी लाइटें पूर्णतः बंद रखें

बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026‘‘ और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को सायंकाल 06.00 बजे शहर में कंपनी बाग चौराहा से लेकर तिरंगा झंडा चौराहा ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जायेंगा। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि एक वृहद हवाई हमले से बचाव हेतु इस मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा (Civil Defence) की तैयारियों को परखना है।
    जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील किया है कि नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत आयोजित इस अभ्यास में सहयोग प्रदान करें। यह अभ्यास जनसुरक्षा एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी के लिए है। उन्होने बताया कि उक्त मॉकड्रिल दिनांक 23.01.2026 को सायंकाल 06.00 बजे से 06.30 तक प्रभावी रहेगी।
उन्होने नागरिको से अपेक्षा किया है कि निर्धारित समय में अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों की सभी बाहरी एवं भीतरी लाइटें पूर्णतः बंद रखें। बालकनी, छत एवं खिड़कियों से किसी भी प्रकार का प्रकाश बाहर न जाने दें। अनावश्यक वाहन आवागमन से बचें केवल अत्यंत आपातकाल में ही यात्रा करें। वाहन चलाते समय हेडलाइट या तेज प्रकाश का प्रयोग न करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यह केवल एक मॉकड्रिल है, अतः घबराने की आवश्यकता नहीं है।
     प्रभारी उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा ने बताया कि चेतावनी सायरन शाम 6.00 बजे हवाई हमले की चेतावनी के रूप में 2 मिनट तक उतार-चढ़ाव वाली तेज आवाज में सायरन बजाया जाएगा, ब्लैकआउट सायरन बजते ही निर्धारित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद कर पूर्णतः ब्लैकआउट किया जाएगा, नागरिक सुरक्षा अभ्यास सायरन सुनकर नागरिकों से सुरक्षित स्थानों या शेल्टरों में शरण लेने का अभ्यास कराया जाएगा एवं राहत कार्य हमले के काल्पनिक परिदृश्य के बाद स्वयंसेवकों और फायर सर्विस द्वारा आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने और मलबे से लोगों को निकालने का अभ्यास किया जाएगा तथा ऑल क्लियर सायरन खतरा समाप्त होने पर 2 मिनट तक एक समान ऊंची आवाज में सायरन बजाया जाएगा, जिसके बाद जनजीवन सामान्य होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे