अखिल भारतीय मध्यदेशीय (कांदू) महासभा की बस्ती इकाई का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी घोषित

0 साँची  वाणी

बस्ती। अखिल भारतीय मध्यदेशीय (कांदू) महासभा की जनपद बस्ती इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 22 जनवरी 2026 को बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम स्थित श्री रामचन्द्र वाटिका मैरिज हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने हेतु जनपद स्तर पर कार्यकारिणी का पुनर्गठन करना था।
         बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
नवगठित कार्यकारिणी
संरक्षक-हजारी प्रसाद गुप्ता, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, डॉ. दिलीप गुप्ता
अध्यक्ष -प्रमोद गुप्ता
उपाध्यक्ष-रोहित गुप्ता, अजय गुप्ता, शिवेन्द्र गुप्ता (उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी)
महामंत्री-हरीश मद्धेशिया
कोषाध्यक्ष-शेषलाल गुप्ता
संगठन मंत्री-राजपाल मद्धेशिया
कार्यकारिणी सदस्य-राज किशोर गुप्ता, मुन्ना मद्धेशिया, सोनू गुप्ता,
राजमणि गुप्ता, सुशील गुप्ता, आलोक गुप्ता, विवेक गुप्ता, रामवीर गुप्ता, अमित गुप्ता, हरिओम गुप्ता एवं श्री शेखर गुप्ता।

       बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाजहित में संगठित, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी कार्य करते हुए संगठन को नई दिशा देगी और समाज को एक सशक्त पहचान प्रदान करेगी। अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बैठक का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे