पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पहल का दिखा असर, सोनहा शिवाघाट मार्ग से 7 किलोमीटर सड़क के निर्माण को मिली स्वीकृति

0 साँची  वाणी

रूधौली विधानसभा क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता-संजय प्रताप जायसवाल
बस्ती। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल  की पहल से रुधौली विधानसभा क्षेत्र में राज्य सड़क निधि योजना से सोनहा शिवाघाट मार्ग से 7 किलोमीटर सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिल गयी है। यह निर्माण लगभग 16 करोड़  रूपये से पूरा कराया जायेगा।

      पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उ.प्र. शासन से रुधौली विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़को के निर्माण कराये जाने का आग्रह किया था। स्वीकृति के साथ ही सड़कों का निर्माण शुरू हो जायेगा और इसके पूरा हो जाने पर लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
     पूर्व विधायक संजय प्रताप ने कहा कि रूधौली विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और जितना संभव हो पाता है उनका प्रयास अनवरत जारी है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे