हार्ट और न्यूरो के मरीजों को अब बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में अति शीघ्र मिलेगा बेहतर इलाज

0 साँची  वाणी

बस्ती। हार्ट और न्यूरो के मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल बरगदवा में अति शीघ्र हार्ट और न्यूरो के इलाज हेतु केन्द्र स्थापित कराया जायेगा। यह जानकारी रविवार को  चेयरमैन बसंत चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होने कहा कि इस केन्द्र में कुुुुुुुुुुुशल चिकित्सको के साथ ही अत्याधुनिक मशीने लगायी जायेंगी।
        उन्होने कहा कि हास्पिटल की स्थापना पीड़ित लोगों की सेवा के लिये किया गया है। कोरोना संकट काल में जब अधिकांश निजी हास्पिटल,नर्सिंग होम बंद हो गये ऐसे कठिन समय में भी हमने अस्पताल की सेवायें जारी रखीं। वैश्विक महामारी के दौरान जब अस्पतालों से मरीज वापस कर दिए जाते थे तब श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा था। हास्पिटल में लोगों को बेहतर सेवा देने के साथ ही आयुष्मान कार्ड और शासन स्तर पर सभी प्रकार की सुविधायंें उपलब्ध करायी जा रही है।
    पत्रकारों  के प्रश्नों का उत्तर देते हुये चेयरमैन बसन्त चौधरी ने कहा कि पत्रकारों और उनके परिजनों को हास्पिटल की ओर से सुविधायें उपलब्ध करायी जाती है। आवश्यकता पड़ी तो इसके लिये अलग से कार्ड भी निर्गत कराया जायेगा जिससे कोई असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा कि हास्पिटल में सभी प्रकार की सुविधाएं सभी के लिए उपलब्ध हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे