अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, टाण्डा यूनिट द्वारा गरीबों, असहायों, जरूरतमदों में ठंड से बचाव के लिए वितरित किये गये कंबल

0 साँची  वाणी

ठंड से बचाव के लिए लगभग 1000 गरीब एवं असहाय परिवारों को वितरित किये गये कंबल-नागेश उपाध्याय
समाज के सहयेाग और उत्थान के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा 
सहायता
निरंतर जारी रहेंगी-करूणा करण तिवारी
टाण्डा/अम्बेडकरनगर। आदित्य विड़ला समूह की इकाई अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट टाण्डा सीमेंट, प्लांट परिसर के निकट स्थित गांवों के आर्थिक रूप से कमजोर, विकलांग, असहाय व जरूरतमंद परिवारों को सहारा देने एवं कड़ाके की ठंड से बचने हेतु कम्पनी ने सीएसआर के तहत कंबल वितरण किया।
      इस सम्बन्ध में यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने बताया कि ठंड के कठिन मौसम में लगभग 1000 गरीब एवं असहाय परिवारों को ठंड से बचाव एवं सहायता के उद्देश्य से कंबल वितरित किये गये। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों को नये साल की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया।
     इस अवसर पर एच0आर0 हेड करूणा करण तिवारी ने कहा कि समाज के सहयेाग और उत्थान के लिए इस प्रकार की पहलें अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा निरंतर जारी रहेंगी।
    कंबल वितरण कार्यक्रम लगभग एक सप्ताह तक चला। जिसमें ग्राम सभा बिहरा, फतेहपुर, कनौरा, मखदूम नगर तथा हुसेपुर के हजारों ग्राम वासियों को अवधेश राय, सुदीप पाण्डेय, मनोज शाह एवं उनके ग्राम प्रधान अभिषेक मिश्रा, आजाद कुमार, अरूण पाल, राजमन वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में कंबल वितरण किया गया।
    सभी ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों ने अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की एवं यूनिट प्रबंधन का आभार प्रकट कियां

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे