बस्ती। आदर्श कम्पोजिट विद्यालय रेवरादास वि.क्षे. हरैया, बस्ती में नामांकित बच्चों को आज ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान आवास-विकास कालोनी बस्ती की अध्यक्ष आरती जायसवाल द्वारा निःशुल्क स्टेशनरी किट वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सभा के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश तिवारी रहे। उन्होंने बच्चों से कहा मन लगाकर पढ़ाई करें। कहा-पढ़ेंगे लिखेंगे तभी आगे बढ़ेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं रेडक्रास सोसाइटीज बस्ती के आजीवन सदस्य संतोष कुमार जायसवाल ने आकाश, जगदम्बा, कमलेश, आराध्या, अंजली, राशि, अंजनी, रागिनी, आसिया, रुक्सार, नेहा, कृष्णा, श्रेया रंजन, सौम्या, रासिका, अन्तिमा, रिया, नैन्शी, अर्थ इते, शिवम, ओम, अमन, प्रेम, आयुष, गौरव, दीपेन्द्र, सिद्धी, दिव्यांशी, श्रद्धा, स्वीटी, आलिया, आंचल गौतम एवं दिपांगी सहित करीब 142 बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधालय के सहायक अध्यापक संजय कुमार, डा० वन्दना सिंह, भागीरथी यादव, राज रतन बौद्ध, शिक्षा मित्र अनिल कुमार धर दूबे, अनीता वर्मा, सीता कुमारी चौधरी के साथ ही एजुकेटर वन्दनी चौरसिया, आंगड़बाड़ी कार्यकत्री नेवालती देवी एवं संस्था के सदस्य अखण्ड जायसवाल मौजूद रहे।
