पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमागजा, करियापार राउत में बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक का वितरण किया गया

0 साँची  वाणी

बस्ती। सदर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, करमागजा, करियापार राउत  में विद्यालय में नामांकित बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक का वितरण किया गया।
   मुख्य अतिथि गुड्डू पाण्डेय द्वारा कुमारी सरिता, सत्यम गौतम, सचिन यादव, सूरज, रोशनी, काजल, रिक्की राव, शिमांशु, वंशिका भारती सहित अन्य बच्चों को पुस्तक का वितरण किया गया।
   इससे पूर्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने महाकाव्य गीता भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
    इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अभिषेक प्रेमी, ग्राम प्रधान करियापार राउत एवं प्रबंध शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता नें बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व की जानकारी देनें के साथ ही विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में अभिभावकों की भूमिका का महत्वपूर्ण योगदान बताया।
    कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने किया।  कार्यक्रम में अभिभावक के रूप अभिनाष, मिथुन, विनोद यादव, कुमारी नीलू, कुमारी अनीता यादव, तहसील एवं अमित आदि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे