समाजसेवी मनीष मिश्रा ने 100 युवाओं को दिया रोजगार, कहा-बस्ती के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्राथमिकता

0 साँची  वाणी

अब 1000 युवाओं को रोजगार दिलाने का लिया संकल्प
रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए कौशल का विकास करें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें युवा-मनीष मिश्रा

     बस्ती। समाजसेवी मनीष मिश्रा ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल किया है। अपने किये वादे के अनुसार उन्होंने 100 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। उल्लेखनीय है कि बस्ती जनपद को बेस से स्पेस तक ले जाने का जो सपना उन्होंने देखा है उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
      मनीष मिश्रा ने कहा कि रोजगार की तलाश में युवाओं को दर-दर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। इसी के अन्तर्गत 100 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। आगे अब बस्ती के लगभग 1000 युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ वह लगातार विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं।
       उन्होंने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश की कई स्टील फैक्ट्रियों में उनके विश्वसनीय सहयोगी कार्यरत हैं, जहां बस्ती के करीब 1,000 युवाओं को रोजगार दिलाने की तैयारी की जा रही है। इन युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार 20,000 से 30,000 प्रतिमाह तक वेतन मिलने की संभावना है।
     उन्होंने कहा कि रोजगार मिलने से न केवल युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने से जिले की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर विकास की नई संभावनाएं भी पैदा होंगी।
     मनीष मिश्रा ने कहा कि उनका सपना बस्ती को बेस से स्पेस तक ले जाने का है। उनका विश्वास है कि यदि युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और मेहनत को सही दिशा मिले तो बस्ती देश के अग्रणी जनपदों में अपनी पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना ही वास्तविक सामाजिक सेवा है।
      उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपने कौशल का विकास करें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।  उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे