सुरक्षा कार्यों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु विकास खण्ड स्तर पर लगेगा शिविर

0 साँची  वाणी

बस्ती। एस.आई.एस. (इण्डिया) लिमिटेड भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षा कार्यो के लिए आवेदित उम्मीदवारों का पंजीकरण कर परीक्षणोपरान्त स्थायी रोजगार हेतु विकास खण्ड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जायेंगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी से अपील किया कि नामित भर्ती अधिकारी शिव बक्श सिंह के शिविर आयोजन में सहयोग प्रदान करें।
     भर्ती अधिकारी ने बताया कि जनपद के खण्ड विकास कार्यालय परिसर में 27 जुलाई से 8 सितम्बर 2026 तक सीधी भर्ती सुबह 10 से 4 बजे तक आयोजित की जायेंगी। इसमें 27 व 28 जुलाई को रुधौली, 29 व 30 जुलाई को रामनगर, 4 व 5 अगस्त को सल्टौआ, 6 व 7 अगस्त को सॉऊघाट, 10 व 11 अगस्त को गौर, 12 व 13 अगस्त को परशरामपुर, 17 व 18 अगस्त को बहादुरपुर, 19 व 20 अगस्त को कुदरहा, 21 व 22 अगस्त को बनकटी, 24 व 25 अगस्त को दुबौलिया, 26 व 27 अगस्त को विक्रमजोत, 2 व 3 सितम्बर को हर्रैया, 4 व 5 सितम्बर को कप्तानगंज तथा 7 व 8 सितम्बर को बस्ती सदर में है।
      उन्होने बताया कि सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी पद हेतु योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा लम्बाई 167.5 सेमी. होना अनिवार्य है तथा जीरो पावर्टी वाले परिवारों से आने वाले लाभार्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मो. नं.-9125973571,7233881429, 9455609644 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे