बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 20 जुलाई 2026 दिन सोमवार को पूर्वान्ह 10.30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर बस्ती में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में एस.के.एच वाई-टेक मारुति सुजुकी मशीन ऑपरेटर व अन्य तकनीकी पदों हेतु इंटरव्यू के माध्यम से चयन कर भर्ती करेंगे।
शैक्षिक योग्यता 12वी पास या आईटीआई इलेक्ट्रीशिन, इलेक्ट्रॉनिक पासआउट अभ्यर्थी एव़ डिप्लोमा इलेक्ट्रीशिन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल पासआउट अभ्यर्थी होना चाहिए।
आयु सीमा- 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नौकरी स्थान- हंसलपुर, मेहसाणा, अहमदाबाद, गुजरात है।
कंपनी द्वारा इस प्रकार सुविधाए प्राप्त होगी। जैसे -एमआईजी शॉप काम करने वालों को 8 घंटे/26 दिन=रू0 17,000/- 12 घंटे / 26 दिन = रू0 24,500/- उपस्थिति बोनस = रू0 2,000/-अधिकतम कुल वेतन रू0 26,500/- व अन्य विभाग मे 8 घंटे/26 दिन = रू0 16,000/-12 घंटे / 26 दिन =रू0 23,000/-उपस्थिति बोनस =रू0 1,500/-कुल अधिकतम वेतन रू0 24,500/- (हाथ में वेतन लगभग रू0 22,500 प्रति माह) कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप में प्राप्त होगा।
कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले अतिरिक्त लाभ-भोजन रू0 20 (असीमित), चाय और नाश्ता-निःशुल्क, बस सुविधा-उपलब्ध (भुगतान सहित) आदि की सुविधाए कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निःशुल्क प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम चयन होने हेतु सम्मिलित हो सकते है। इस कार्य हेतु कोई मार्गव्यय देय नही होगा।
