नीट परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

0 साँची  वाणी

ऑल इंडिया रैंक 294 प्राप्त कर शिवम ने विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर किया गौरवान्वित
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों तथा जनपद का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

       विद्यालय के मेधावी छात्र शिवम मणि त्रिपाठी ने 720 में से 680 अंक पाकर ऑल इंडिया रैंक 294 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में रमित पाण्डेय ने 636 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 2785, अमर सिंह ने 624 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 4401, आशुतोष ने 613 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 6542, शशि भूषण त्रिपाठी ने 567 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 25089 तथा रमन वर्मा ने 566 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 25546 प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। इसी प्रकार शाश्वत पाण्डेय ने 533 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 52548,तथा संतोष मिश्र ने 529 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 70004 प्राप्त कर  विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
        विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सतत मार्गदर्शन की सार्थकता का प्रमाण बताया है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल गाडिया, प्रबंधक प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रहलाद मोदी सहित समिति के सदस्यों तथा प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं एवं आचार्या भगिनियों ने भी सफल विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये छात्र चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे। 

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे