नपा अध्यक्ष नेहा वर्मा ने विधि विधान से किया भूमि पूजन/शिलान्यास
बस्ती। नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने नगर पालिका परिषद बस्ती कार्यालय भवन में ‘रिकॉर्ड रूम’ के निर्माण कार्य हेतु विधि विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कहा कि लगभग 83 लाख 34 हजार 657 रूपये रिकार्ड रूम के बन जाने से विभागीय अभिलेखों के रख रखाव में काफी सुविधा होगी।
शिलान्यास अवसर पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, सभासद कृष्ण कुमार, सहायक अभियंता ‘सिविल’ जयराम पासवान, अवर अभियंता ‘सिविल’ अर्पित निगम, निर्माण लिपिक अमित शुक्ला एवं नगर पालिका के अनेक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
