बस्ती। नागरिक सुरक्षा कोर जनपद बस्ती के वार्डेन और स्वयंसेवक वालंटियर्स की कावंड़ यात्रा मेले में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सक्रिय सहभागिता रही, उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक कावंड़ यात्रा जो कि भगवान श्रीराम की धरती अयोध्या धाम से चल कर बाबा भदेश्वर नाथ धाम तक जाती है उसमें भीड़ नियंत्रण, गहरे पानी में न जाने, भूले बिसरे लोंगों को मिलाने सहित कावड़ियों की सेवा और सहयोग में, शान्ति व्यवस्था कायम रखने में योगदान देने के लिए नागरिक सुरक्षा कोर के अधिकारी, पदाधिकारी वार्डेन और स्वयंसेवक गण जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया हैं।
यह जानकारी देते हुए नागरिक सुरक्षा कोर जनपद बस्ती के वार्डेन डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती राजेश कुमार यादव के पर्यवेक्षण में, नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती की टीम का सराहनीय योगदान रहा। वार्डेन डॉ वीके वर्मा, सेक्टर वार्डेन रहमान, अब्दुल हलीम, मंगल प्रसाद दुबे, गुलाम मुस्तफा, गौतम बबिता, जम्बोत्री चौधरी, पूजा पाण्डेय, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रताप शंकर पाण्डेय, राजीव शरण चौधरी, देव नारायण पाठक आदि वार्डेन और स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।
