स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यतापूर्वक मनाये जाने को लेकर हुई बैठक

0 साँची  वाणी

15 अगस्त को प्रातः 08 बजे समस्त सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर होगा ध्वजारोहण

बस्ती। स्वतंत्रता दिवस समारोह दिवस 15 अगस्त 2026 को भव्यतापूर्वक मनाये जाने के संबंध में कलेक्टेªट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। सभा में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्वयं सेवी संस्थानों के प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी आगामी स्वतंत्रता दिवस को परम्परागत तरीके से मनाये जाने के लिए आपसी समन्वय से अपनी सहमति प्रकट की। सभी लोगों ने एक साथ एकता के प्रतीक स्वरूप एक फोटोग्राफ संयुक्त रूप से दिये।
जनपद में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय दिवस मनाये जाने हेतु निर्धारित प्रमुख बिन्दुओं पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने नामित पदाधिकारी एवं समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा किया।
     उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो भी उत्तरदायित्व सौंपे गये हैं, उसको तत्परता से प्रतिभाग करते हुए उल्लासपूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय कार्यक्रम सम्पन्न करायें। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि प्रातः 08 बजे समस्त सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया जायेगा तथा महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यापर्ण भी किया जायेगा। आयोजन स्थल/मूर्ति स्थल पर साफ-सफाई विशेष रूप से कराये जाने के लिए ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत तथा ग्राम पंचायतों हेतु डीपीआरओ को निर्देशित किया।  स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के साथ खिलाड़ियों, नागरिक संगठनों तथा समाज के विभिन्न व्यवसाय के प्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा प्रभात फेरी निकाली जायेंगी। शिक्षण संस्थानों में आजादी के अमर शहीदों को याद किया जायेगा, उनकी समृति में युवा कवि सम्मेलन तथा राष्ट्रभक्ति पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जायेगा।
       बैठक में उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार, राजेश यादव, उपकृषि निदेशक अशोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, एसीएमओ डा0 ए0के0 चौधरी, एलडीएम आर0एन0 मौर्य, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, प्रधानाचार्य जीआईसी डा0 विजय वर्मा, समाजिक संगठनों के डा0 वी0के0 वर्मा, सरदार जगवीर सिंह, स्कन्द शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, जीशान हैदर रिजवी, के0के0 उपाध्याय, किशोरी लाल, आशुतोष नारायण मिश्र, चन्द्रप्रकाश शर्मा, महेन्द्र तिवारी, वी0के0 तिवारी सहित विभागीय अधिकारी व संस्थानों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे