अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
