शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा का कराया गया एहसास

0 साँची  वाणी


अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक  सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।

    पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे