किसान भाई बीज/मिनीकिट प्राप्त करने के लिए कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर कराएं आनलाइन बुकिंग

0 साँची  वाणी


रबी 2026 -27 में बीज वितरण में बीज वितरण की नई व्यवस्था लागू

अम्बेडकरनगर। रबी 2026 -27 में बीज वितरण में बीज वितरण की नई व्यवस्था लागू की गई है। किसानों को बीज/मिनीकिट प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के दर्शन -2 पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कराना अनिवार्य है। विभिन्न योजनांतर्गत अनुदान पर वितरण हेतु बीजों की आनलाइन बुकिंग प्रारंभ है।
     जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि किसान भाई तोरिया, सरसों,चना, मटर , मसूर और गेहूं समेत समस्त रबी फसलों के प्रमाणित बीजों एवं निःशुल्क मिनीकिट की आनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
    बीजों की बुकिंग 30 सितम्बर 2026 तक कृषि विभाग के अधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर निर्धारित लक्ष्यों अनुसार किया जा सकता है।
    बीजों की बुकिंग प्रक्रिया 30 
सितम्बर 2026 तक चलेगी। जिला कृषि अधिकारी ने किसान भाइयों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से बीजों की बुकिंग अवश्य कराएं।
     उन्होंने बताया कि गेहूं के बीज 13936 कुं. लक्ष्य के सापेक्ष अबतक 2131.20 कुं. बुकिंग हो चुकी है। वहीं चना बीज के 306कुं. के सापेक्ष 35.52कुं., मटर बीज के 143कुं. के सापेक्ष 27.00कुं., मसूर बीज के 22.96 कुं. के सापेक्ष 2.88 कुं., सरसों बीज के 24 कुं.के सापेक्ष 0.66 कुं. तथा तोरिया बीज के 2.40 कुं.के सापेक्ष 0.30कुं. की बुकिंग हुई है। इसी तरह निःशुल्क सरसों मिनीकिट के 6450 पैकेट लक्ष्य के सापेक्ष 1133 पैकेट, निःशुल्क चना मिनीकिट के 800 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष 456 पैकेट, निःशुल्क चना (केंद्र) मिनीकिट के 272 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष 387 पैकेट, निःशुल्क  मसूर मिनीकिट के 50 पैकेट लक्ष्य के सापेक्ष 185 पैकेट, निःशुल्क मसूर मिनीकिट (केंद्र) के 50 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष 140 पैकेट , निःशुल्क मटर मिनीकिट के 250 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष 335 पैकेट एवं निःशुल्क तोरिया मिनीकिट के सापेक्ष 250 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष 310 पैकेट की बुकिंग हो चुकी है। जनपद में तोरिया मिनीकिट प्रजाति पी. टी. - 508 प्रमाणित मात्रा पैकेट लाटरी के अनुसार समस्त राजकीय कृषि बीज गोदामों पर उपलब्ध है।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे