अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों से उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली गई।
शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक फरियादी की समस्या के प्रति संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
.jpg)