सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएम व सीडीओ के नेतृत्व में 5 लाख दीपों से जगमगाया बस्ती, Under the 'Seva Sankalp Abhiyan', Basti was illuminated with approximately 5 lakh earthen lamps under the leadership of the D. M. and the C.D.O.

0 साँची  वाणी


बस्ती।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल के अवसर पर 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद बस्ती में गुरुवार को सायं 7:00 बजे वृहद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों सहित लगभग 5,40,593 दीपों से बस्ती जगमगा उठा।
       अभियान के अंतर्गत वर्ष 2014 के बाद केन्द्र सरकार तथा वर्ष 2017 के बाद केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनपद में सम्पन्न कराए गए विभिन्न विभागों के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, तीर्थ स्थलों, आवासों, चिकित्सालयों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों तथा शहरी निकायों एवं पंचायतों द्वारा किए गए निर्माण कार्यों के अंतर्गत 10 प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

        इन प्रमुख स्थलों में पंचायत सचिवालय, अन्नपूर्णा भवन, पार्क, अमृत सरोवर सहित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित स्थल शामिल रहे। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
        इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न प्रमुख नदी घाटों, मंदिरों, पार्कों, महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा अपने-अपने घरों पर भी वृहद स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

         इस अवसर पर जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, विकास, जनकल्याण एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता, सहभागिता एवं समाज में सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे