बस्ती। ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान, आवास-विकास कालोनी, बस्ती की शाखा बकैनियाद्वीप, बस्ती-सदर,बस्ती में पढ़नें वाले गरीब बच्चों को शाखा की अध्यक्ष आरती जायसवाल के द्वारा निःशुल्क कापी, किताब, पेंसिल, रबर, कटर के वितरण का आयोजन किया गया।
आयोजन के मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी भाजपा नेता राणा दिनेश प्रताप सिंह उर्फ सुड्डू सिंह ने अपनें हाथों से आशी यादव, रूही यादव,लाडो यादव, आर्यन गौड़, कार्तिक गौड़, शिवम गौड़, रिशभ यादव, अन्नत यादव, जानवी यादव, दिव्यांश गौड़, प्रतिज्ञा गौड़, सोनू गौड़, शशांक पाण्डेय सहित अनेक गरीब बच्चे जो निःशुल्क शिक्षण प्राप्त कर रहें हैं, को वितरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था की अध्यक्ष आरती जायसवाल नें बैज पहना कर एवं वैश्य समाज एसोसिएशन,बस्ती के अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल नें अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया।विशिष्ट अतिथि थ्रो-बाल संघ,संतकबीर नगर के सचिव पुनीत ओझा को मुख्य अतिथि राणा दिनेश प्रताप सिंह नें बैज पहना कर एवं गीता भेंट कर स्वागत किया।संस्था की अध्यक्ष आरती जायसवाल को शाखा प्रमुख श्रेया पाण्डेय नें गीता भेंट कर स्वागत किया।
संस्था की अध्यक्ष नें शाखा प्रमुख श्रेया पाण्डेय को प्रोत्साहन राशि का चेक भेंट किया।
कार्यक्रम के मुख्य रूप से राकेश पाण्डेय, अखण्ड जायसवाल, प्रमोद पाण्डेय,अनुज पाण्डेय, पिंगल भण्डारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

