बस्ती। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्रतिमाह रू0 1000.00 की दर से त्रैमासिक किश्तों में रू० 3000/- कुल रू0 12000/- का भुगतान किया जाता है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जिसमें भारत सरकार द्वारा 80 वर्ष अथवा 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरो को रू0 500/- प्रतिमाह तथा 60 वर्ष से 79 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को रू0 200/- प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाता है। इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा 80 वर्ष अथवा 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरो को रू0 500/- प्रतिमाह तथा 60 वर्ष से 79 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को रू0 800/- प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाता है।
उन्होने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजनान्तर्गत निदेशालय द्वारा आधार बेस्ड प्रणाली के माध्यम से 60 वर्ष से 79 वर्ष की आयु के पेंशनर को राज्य सरकार रू0 2400 एवं भारत सरकार रू0 600 कुल रू0 3000 तथा 80 वर्ष या 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर को राज्य सरकार रू0 1500 एवं भारत सरकार रू0 1500 कुल रू0 3000 का पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है।
वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पेंशनरों को इस प्रकार की जा रही पेंशन राशि का भुगतान
0
September 11, 2026
Tags
