बस्ती। पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के
अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाये जाने तथा पेंशन से
संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद के विभिन्न
विकास खण्डों एवं नगरपालिका/नगरपंचायत में विशेष शिविर आयोजित किए
जायेंगें। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी,
समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/नगरपंचायत को निर्देशित किया है कि
अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित तिथि के अनुसार शिविर/कैम्प लगाये
जायें।
उन्होने बताया कि विकास खण्ड स्तर पर शिविर का कार्यक्रम 15
सितम्बर को बस्ती सदर, 17 सितम्बर को सॉऊघाट, 19 सितम्बर को सल्टौआ
गोपालपुर, 21 सितम्बर को रामनगर, 23 सितम्बर को गौर, 26 सितम्बर को
परसरामपुर, 28 सितम्बर को विक्रमजोत, 30 सितम्बर को हर्रैया, 01 अक्टूॅबर को दुबौलिया, 03
अक्टूॅबर को कुदरहॉ, 05 अक्टूॅबर को बहादुरपुर, 07 अक्टूॅबर को बनकटी, 09
अक्टूॅबर को कप्तानगंज, 12 अक्टूॅबर को रूधौली में आयोजित किया जायेंगा।
इसी प्रकार नगरपालिका/नगरपंचायत में 15 सितम्बर को बस्ती सदर, 17
सितम्बर को मुण्डेरवा, 19 सितम्बर को बनकटी, 21 सितम्बर को नगरबाजार, 23
सितम्बर को गनेशपुर, 26 सितम्बर को कप्तानगंज, 28 सितम्बर को हर्रैया, 30
सितम्बर को बभनान, 01 अक्टूॅबर को गायघाट, 03 अक्टूॅबर को रूधौली, 05 अक्टूॅबर को भानपुर में आयोजित किया जायेंगा।
पेंशन से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए इन तिथियों में लगेंगे विशेष शिविर
0
September 11, 2026
Tags
