बस्ती। बस्ती रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरी एक बालिका प्लेटफार्म पर ही रह गई और ट्रेन रवाना हो गई। जीआरपी ने उसे उसके स्वजनों से मिला कर सराहनीय कार्य किया है।
जीआरपी के अनुसार बिहार के मोतिहारी जिले के पिपरा थाना क्षेत्र का एक परिवार यात्रा कर रहा था। उनकी 14 वर्षीया बालिका पानी लेने के लिए बस्ती स्टेशन पर उतर गई और और ट्रेन चली गई। परिवार ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी, तो स्टेशन पर जीआरपी सर्च अभियान चला कर बालिका को थाने ले आई। बाद में पहुंचे स्वजन उसे अपने साथ ले गए।
जीआरपी का सराहनीय कार्य: स्टेशन पर छूटी बालिका को स्वजन को सौंपा
0
January 13, 2026
Tags
