बस्ती के शुभम शुक्ला ब्रिटेन के संसद की साइबर सिक्योरिटी की संभालेंगे जिम्मेदारीे - Shubham Shukla of Basti will handle the cyber security of the British Parliament.

0 साँची  वाणी

बस्ती। बस्ती के शुभम शुक्ला के मेधा के सभी सराहना कर रहे हैं। ब्रिटेन मे साइबर सिक्योरिटी के मामले में शुभम शुक्ला की मेधा के सभी कायल हैं। ब्रिटिश संसद मे भी शुभम की मेधा का सराहा गया है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने स्वयं संसद मे शुभम के मेधा की चर्चा की है। लंदन की प्रतिष्ठित निवेश प्रबंधन संस्थान मे साइबर सुरक्षा मे इंजीनियर के पद पर कार्यरत शुभम शुक्ला को ब्रिटेन सरकार मे हाल ने हाल ही मे संसद की साइबर सुरक्षा व्यवस्था मे सहयोग देने के लिये आमंत्रित किया है।

    शुभम बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता रामभवन शुक्ल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष हैं। वे ग्राम पंधान भी रहे। शुभम शुक्ल ने दिल्ली से बीटेक किया और गूगल मे नौकरी शुरू की। गूगल मे भी वे साइबर सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अच्छे पैकेज के बावजूद शुभम शुक्ला ने गूगल की शानदार नौकरी को अपनी मंजिल नही माना और एक कदम और आगे बढ़कर अब ब्रिटेन के संसद की साइबर सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभालेंगे। शुभम शुक्ला की प्राथमिक इंडियन पब्लिक स्कूल हरदिया मे हुई।
    आईआईटी निकालने के बाद कम्प्यूटर साइंस से बीटेक किया और पढ़ाई के दौरान ही उन्होने कैम्पस सलेक्शन में अपनी मेधा का लोहा मनवाया और गूगल जैसी महत्वपूर्ण कम्पनी मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ली। शुभम शुक्ला अभी भी इन उपलब्धियों को जिंदगी का एक पड़ाव मान रहे हैं। उनकी प्रगति कहां ठहराव लेगी और किस मुकाम को वे मंजिल मानेंगे, यह वक्त बतायेगा। फिलहाल उनकी उपलब्धियों पर परिजनों और इलाके के लोग गर्व का अनुभव कर रहे हैं।
    शुभम की उपलब्धि पर पिता रामभवन शुक्ल, पूर्व विधायक रामजियावन, अंबिका सिंह, अनूप पाण्डेय, विरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, विश्वनाथ चौधरी, शीतला शुक्ल, लक्ष्मी देवी, कन्हैया सिंह, मो. रफीक खां, मंलू पाण्डेय, अवधेश सिंह, गिरजेश पाल, अतीउल्लाह सिद्धीकी, शौकत अली नन्हू, कुंवर जितेन्द्र सिंह आदि ने बधाइयां दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे