राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास के महान योद्धा एवं राष्ट्ररक्षक - हरिओम पांडे
अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सद्प्रेरणा से जनपद अंबेडकर नगर की तहसील अकबरपुर अंतर्गत अष्टखंभा तीर्थ स्थल, लोरपुर में नवनिर्मित राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की प्रतिमा का लोकार्पण सदस्य विधान परिषद, अयोध्या–अंबेडकर नगर हरिओम पांडे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर चंद्र प्रकाश वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
