पतंजलि दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की 32वीं और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की 18वीं जयंती पर यज्ञ व सहभोज कार्यक्रम

0 साँची  वाणी

वक्ताओं ने भारत स्वाभिमान न्यास के स्थापना, किए गए कार्यों तथा संगठन के वर्तमान स्थिति तथा भविष्य के योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी
बस्ती। दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट का 32वें और भारत स्वाभिमान न्यास के 18 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुर्तीहट्टा पुरानी बस्ती, बस्ती के प्रांगण में यज्ञ और सहभोज कार्यक्रम किया गया। इससे पूर्व योग शिक्षक जवाहर यादव ने साधकों को प्रातःकालीन योगाभ्यास कराते हुए उनके अनुभव सुने।
योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय के ब्रह्मत्व में सुभाष चन्द्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति ने यजमान बनकर यज्ञ को सम्पन्न किया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती के पदाधिकारियों ने क्रमशः भारत स्वाभिमान न्यास के स्थापना, किए गए कार्यों तथा संगठन के वर्तमान स्थिति तथा भविष्य के योजनाओं पर प्रकाश डाला।
     भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह न्यास 5 जनवरी 2009 को दिल्ली में पंजीकृत कराया गया इसका उद्देश्य गरीबी, भूख, अपराध ,शोषण मुक्त समाज एवं स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। पतंजलि योगपीठ अब टेलीमेडिसिन प्रकल्प द्वारा सुबह 6बजे से रात्रि 10बजे तक निःशुल्क रोग परामर्श के लिए वैद्यों की ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा अब पतंजलि योगपीठ में भी विश्वस्तरीय अत्याधुनिक आकस्मिक चिकित्सा विभाग बना दिया गया है। जिसमें अब नवीनतम सुविधाएं एवं सर्जरी प्रदान की जाएगी। आगामी समय में सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा जिले में आजीवन, संरक्षक और कार्पोरेट सदस्य भी बनाए जाएंगे।
   भारतीय शिक्षा बोर्ड निश्चित ही देश के विद्यार्थियों को संस्कार और कौशल शिक्षा प्रदान करने में सफल होगा। भारत स्वाभिमान के कोषाध्यक्ष  नवल किशोर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत स्वाभिमान/न्यास अपने स्थापना काल से देश में योग, आयुर्वेद ,स्वदेशी, वैदिक संस्कृत के उत्थान के लिए के निरंतर क्रियाशील है और आगे भी रहेगा।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजीवन सदस्य राजेश श्रीवास्तव कैलाशी ने कहा कि योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ, निरोग रखने की परिकल्पना हेतु इस ट्रस्ट की स्थापना की गई जो फलीभूत नजर आ रही है।
    कार्यक्रम के अन्त में सुभाष चन्द्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति ने समस्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योगऋषि स्वामी रामदेव जी निस्वार्थ भाव से देश की सेवा में लगे हैं। वह भारत के कई राज्यों में गुरूकुल की स्थापना कर भारत में पुनः ऋषि परम्परा को स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसलिए भारतीय शिक्षा बोर्ड की स्थापना की गई है। समस्त का आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्देश्य में सफल होने के लिए सभी को शुभकामनाएँ दी ।
    कार्यक्रम में मुख्य रुप से गणेश कुमार,अनूप त्रिपाठी, शिव श्याम, उपेन्द्र आर्य, नितेश कुमार, राजेन्द्र जायसवाल, राजेन्द्र राय, प्रमोद गुप्ता, प्रमोद नेता, प्रवीण त्रिपाठी, आदित्य नारायण गिरि, आदित्य आर्य, अपूर्वा चतुर्वेदी, राम मोहन पाल, डॉ प्रवेश कुमार, गंगा सागर, राम कुमार वर्मा, अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, अरविन्द श्रीवास्तव दिनेश मौर्य, शिवांगी गुप्ता, पूजा साहनी, ज्योति सोनी  स्वप्नल, राधेश्याम आर्य, राजेश तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर के लिय हम से जुड़े रहे